‘‘वैशाली में की गई ध्वस्तीकरण की कार्यवाही‘‘, ‘‘अवैध गोशाला विस्थापित कर प्राधिकरण की भूमि अवमुक्त कराई‘‘

गाज़ियाबाद। उपाध्यक्ष महोदय के सख्त निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 04 सितंबर 2025 को वैशाली क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अतिक्रमण के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई।

प्रभारी प्रवर्तन जोन-06 के नेतृत्व में भूखण्ड संख्या-308, सेक्टर-1, वैशाली पर निर्माणकर्ता श्री सुभाष चन्द मनोज द्वारा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किए गए निर्माण को ध्वस्त किया गया। इसी प्रकार भूखण्ड संख्या-318, सेक्टर-3ए, वैशाली पर निर्माणकर्ता श्री विपुल रस्तौगी व अन्य द्वारा भवन की छत पर किए गए अवैध निर्माण के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।

इसके अतिरिक्त, सेक्टर-3 में जीडीए की भूमि पर अवैध रूप से संचालित गऊशाला को हटाकर भूमि को कब्जामुक्त कराया गया।

ध्वस्तीकरण की इस कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन प्रभारी जोन-06, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, समस्त सुपरवाइजर स्टाफ एवं प्राधिकरण के सुरक्षाकर्मी बल मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.