ब्रेड-दूध से लेकर कार तक होगी सस्ती, यह रही जीएसटी की नई रेट लिस्ट

नई दिल्ली। महंगाई से जूझ रही जनता को राहत देने के लिए मोदी सरकार ने जीएसटी दरों में बड़ा बदलाव किया है। अब सिर्फ दो ही स्लैब रहेंगे – 5% और 18%, जबकि 12% और 28% के स्लैब को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। इस फैसले पर जीएसटी काउंसिल ने सर्वसम्मति से मुहर लगा दी है। नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी।

सरकार का मानना है कि यह फैसला आम जनता को राहत देने के साथ-साथ अर्थव्यवस्था के लिए बूस्टर डोज़ साबित होगा। अब ब्रेड, दूध, पनीर, मक्खन से लेकर एसी, कार और बाइक तक सस्ते हो जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही इशारा कर चुके थे कि इस बार देशवासियों को “दोहरी दीपावली” का तोहफा मिलेगा।

नई जीएसटी दरें (New GST Rates List)

दूध – पूरी तरह टैक्स फ्री

पनीर, घी, मक्खन, नमकीन – 5% जीएसटी

प्राकृतिक शहद – टैक्स फ्री

कृत्रिम शहद – टैक्स यथावत

दवाइयां – 5% जीएसटी (कुछ पर शून्य दर)

सर्जिकल और डेंटल उपकरण – 5% जीएसटी

कॉपी, किताबें, पेंसिल, रबर, शार्पनर – पूरी तरह टैक्स फ्री

साइकिल और उसके पार्ट्स – 5% जीएसटी

वाहन और अन्य वस्तुएं

छोटी कारें – 18% जीएसटी

बड़ी कारें (1500 सीसी से ऊपर/4000 मिमी लंबाई) और एसयूवी – 40% जीएसटी

350 सीसी से ऊपर की मोटरसाइकिल – 18% जीएसटी

तिपहिया वाहन और ऑटो उपकरण – 18% जीएसटी

सीमेंट – 18% जीएसटी

हैंडीक्राफ्ट, मार्बल, ग्रेनाइट ब्लॉक – 5% जीएसटी

विशेष श्रेणी

पान मसाला, तंबाकू उत्पाद, सिगरेट और अतिरिक्त चीनी युक्त पेय – 40% जीएसटी

लॉटरी टिकट, सट्टेबाजी, जुआ, घुड़दौड़ और कैसीनो – 40% जीएसटी

छोटे कृषि ट्रैक्टर – पूरी तरह जीएसटी मुक्त

बीमा पॉलिसी – जीएसटी में छूट

इस फैसले के बाद रोजमर्रा की अधिकांश वस्तुओं के दाम घटेंगे, जिससे महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को सीधी राहत मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.