विवेचना व शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर तीन उपनिरीक्षक निलंबित

  • रिपोर्ट- शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में विवेचनाओं, आईजीआरएस एवं जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले तीन उपनिरीक्षकों को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।
निलंबित उपनिरीक्षकों में थाना रॉबर्ट्सगंज के उ0नि0 इजहार खान (पीएनओ- 892322251), थाना हाथीनाला के उ0नि0 विनय कुमार सिंह (पीएनओ- 912761639) तथा थाना पिपरी के उ0नि0 रमेश सिंह कुशवाहा (पीएनओ- 942090116) शामिल हैं।
बताया गया कि इन उपनिरीक्षकों द्वारा लगातार विवेचनाओं, आईजीआरएस प्रकरणों एवं जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही की जा रही थी। इसी कारण पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने कठोर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है और विभागीय कार्यवाही की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.