Hardoi: झमाझम बारिश के साथ मना राधाअष्टमी व प्राकट्य उत्सव

हरदोई । रविवार देर शाम शहर के गायत्री शक्तिपीठ मंदिर प्रांगण में हिन्दू पर्सनल लॉ बोर्ड ने राधाष्टमी का पर्व धूम धाम से मनाया।

बृजवासिनी विनीता पांडेय की अगुवाई में हुए कार्यक्रम में सदस्य ज्योति बघेल ,संध्या पांडेय व कालिन्द्री वैश्य ने राधा रानी के बधाई भजनों के माध्यम से सभी भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया ।

सदस्यों ने राधा नाम के सांचो से तिलक लगाकर सभी का स्वागत किया एवं बधाई दी। एवं विनीता पाण्डे द्वारा सभी राधा भक्तों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया एवं कार्यक्रम में राधा कृष्ण की प्रतिमा पर सभी ने पुष्प अर्पित कर सदस्यों को प्रसादी वितरण की
उत्सव में सुमित श्रीवास्तव (भानु), अमित बाजपेयी ,अरविंद पांडेय ,सुनील पंत ,राजकुमार मिश्रा ,नीरज दीक्षित , गीतिका चतुर्वेदी , सोहिनी द्विवेदी ,पंकज दीक्षित, अनूप दीक्षित , शिवप्रकाश त्रिवेदी ,विजय बाजपेयी ,मनोज शुक्ला धीरज गुप्ता, सुनील सक्सेना ,मनोज गुप्ता , आदि ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.