रामपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गंज पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। थाना गंज में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 160/2025 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट में वांछित व ₹25,000 का इनामी अभियुक्त इदरीश नूर खां पुत्र नूर अली खां, निवासी मोहल्ला घेर पूरन सिंह, झंडा पीला तालाब थाना गंज, जनपद रामपुर को पुलिस ने दबोच लिया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना गंज पवन कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने अभियुक्त को उसके बहनोई मुद्दसिर अली खां के घर, मोहल्ला घेर शाह मोहम्मद खां, लाला नीम से गिरफ्तार किया।
अभियुक्त इदरीश नूर खां जनपद रामपुर का शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
अ.सं. 47/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना गंज, रामपुर
अ.सं. 48/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना गंज, रामपुर
अ.सं. 49/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना गंज, रामपुर
अ.सं. 26/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना कोतवाली, रामपुर
अ.सं. 28/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना कोतवाली, रामपुर
अ.सं. 29/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना कोतवाली, रामपुर
अ.सं. 160/25 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना गंज, रामपुर
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक – पवन कुमार शर्मा
व0उ0नि0 – उत्तम मलिक
उ0नि0 – संदीप कुमार शर्मा
उ0नि0 – हिमांशु सिंघल
है0का0 – 1082 विकास कुमार
है0का0 – 209 सतेन्द्र
है0का0 – 752 मोहम्मद उवैश
है0का0 – 1014 गजेन्द्र सिंह
का0 – 305 पंकज कुमार
रामपुर पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे इलाके में अपराधियों के मनोबल पर लगाम लगेगी।
