हेल्थ चेकअप कैंप का हुआ आयोजन, दिए गए बीमारियों से बचने के टिप्स

फरीदाबाद। महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा गांधी कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में चल रहे सार्वजनिक श्री गणेश उत्सव के अंतर्गत 28 अगस्त 2025 को हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का आयोजन मंडल ने सर्वोदय हॉस्पिटल सेक्टर-8 के सहयोग से किया।

मंडल के सह सचिव प्रवीन राठौड़ ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि सभी को प्रतिदिन योग करना चाहिए जिससे शरीर तंदुरुस्त रहता है। साथ ही उन्होंने सलाह दी कि बाहर का, विशेषकर चाइनीज़ खाना, कम से कम या बिल्कुल नहीं खाना चाहिए क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

इस हेल्थ चेकअप कैंप में कुल 50 लोगों ने अपनी बीपी, शुगर एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांचें करवाईं। साथ ही, उपस्थित लोगों ने खून के नमूने भी दिए।

कैंप के अंत में मंडल द्वारा सर्वोदय हॉस्पिटल से आई पूरी टीम का सम्मान फेटा और फोटो फ्रेम भेंट कर किया गया। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष राजेन्द्र पांचाल, चिंतामणि वैद्य, प्रवीन राठौड़, शेखर पाल, अक्षय, रोहित, भावना पांचाल, सुरेखा भारद्वाज, कर्ण शर्मा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त पंजाबी समाज सभा फरीदाबाद के चेयरमैन अशोक बनयाल, प्रधान हरजिंदर सिंह बेदी, उप प्रधान मोनिका पुंज, कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह बेदी जीतू, वरिष्ठ समाजसेवी परविंदर राजपाल, कमल प्रीत कौर एवं राजेन्द्र बजाज ने भी मेडिकल कैंप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

हेल्थ चेकअप टीम:

चिकित्सक: डॉ. हनुमंत, डॉ. नीता साहू

नर्सिंग स्टाफ: श्री सत्यप्रकाश, श्री गौरव

फ्लेबोटोमिस्ट: श्री सोहन

ब्रांडिंग स्टाफ: श्री नरेश शर्मा

मंडल ने इस सफल आयोजन के लिए सर्वोदय हॉस्पिटल की टीम का आभार जताया और भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.