हरदोई युवा महोत्सव ,2025 के पोस्टर का फर्स्ट लुक हुआ लॉन्च
2 अक्टूबर गांधी जयंती से 14 नवंबर बाल दिवस तक आयोजित होंगे विभिन्न सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम प्रतियोगिताये एवं विशाल मेलाखादी एवं हथकरघा व स्वदेशी वस्तुये रहेंगी विसेष आकर्षणएक नये अंदाज में ,एक नए जोश के साथ , फिर आ रहा है हरदोई युवा महोत्सव - 2025
हरदोई: बुधवार देर शाम जिला पंचायत कार्यालय में हरदोई युवा महोत्सव 2025 के पोस्टर का फर्स्ट लुक भव्यता से लॉन्च किया गया। पोस्टर के फर्स्ट लुक की लॉन्चिंग मुख्य अतिथि पी के वर्मा एवं युवा समाजसेवी धीरज वर्मा की उपस्थिति में की गयी। इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरदोई युवा महोत्सव चतुर्थ भूरज सेवा संस्थान के तत्वावधान में बेहद भव्यता के साथ आयोजित होने जा रहा है ।
इस वर्ष इस बात का विशेष प्रयास किया जाएगा कि हरदोई युवा महोत्सव के विजेता प्रतिभागियों को विभिन्न बड़े स्तर के आयोजनों व मंचो में भी प्रतिभाग करने का अवसर दिलाया जाये साथ ही उत्तरप्रदेश एवं अन्य राज्यों के प्रतिभागियों को भी मंच मिले ,गरीब हुनरमंद बच्चों के लिये प्रतियोगिता शुल्क निःशुल्क रहेगा और बताया पूरे भारत से आ रही विभिन्न पर्दशनी ,सेल्फी पॉइंट्स , कपड़ो एवं विभिन्न व्यंजनों की दुकाने व बच्चों के लिये छोटे बड़े झूले व गेम जोन आकर्षण का केंद्र रहेंगे जल्द ही वृहद स्तर पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा एवं ऑडिशन दिनांक की जानकारी दी जाएगी प्रतिभागियों को विशेष ट्राफी के साथ कैश प्राइज भी रखा जाए यह भी कोशिश रहेगी इस अवसर पर युवा समाजसेवी धीरज वर्मा ने आयोजकों एवम सयोजको के प्रयास और हौसले की सराहना की तो वही पी के वर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपने हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर आयोजक मंडल से संस्था मंत्री अशोक उपाध्याय , राम अवस्थी, अंशू गुप्ता , सुनील त्रिवेदी ,सुमित श्रीवास्तव (भानु), स्मृति मिश्र, मनीष सिंह ,प्रिया सिंह, शैलेन्द्र शुक्ला,विवेक मिश्रा, जुगल किशोर शर्मा एवं सयोंजक मण्डल से विशाल सिंह ,शुभांकर ,ऋषभ , निर्भय नन्दवंशी, शिवाय श्रीवास्तव , कुणाल रजत ,हनी ,आकाश गुप्ता , प्रद्युम्न गुप्ता ,हरीश शर्मा, आदि उपस्थित रहे जिनका महोत्सव के सभी कार्यक्रमो के संयोजन में विषेस सहयोग रहेगा ।
