मीरजापुर में आमने-सामने भिड़ीं दो कारें, चार लोग घायल

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मीरजापुर, 27 अगस्त 2025। जनपद मीरजापुर के थाना विंध्याचल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भटेवरा गेट के पास आज दोपहर लगभग 12:10 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया।

प्रयागराज (माण्डा) से मीरजापुर की ओर आ रही मारुति वैन (वाहन संख्या UP70CZ9080) और मीरजापुर से प्रयागराज की ओर जा रही मारुति वेन्यू कार (वाहन संख्या UP70GN2122) आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे में वैन में सवार

प्रेमा देवी पत्नी जितेन्द्र निवासी पियरी थाना माण्डा, जनपद प्रयागराज, उम्र लगभग 35 वर्ष

दुधनी देवी पत्नी केवला प्रसाद निवासी पियरी थाना माण्डा, उम्र लगभग 56 वर्ष

चालक (नाम-पता अज्ञात)

एक आशा कार्यकर्ता (नाम-पता अज्ञात)

घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल मीरजापुर भेजवाया गया।

ग्रामीणों के अनुसार, वाहन संख्या UP70CZ9080 का चालक हल्की चोटिल हुआ था और किसी परिचित के साथ स्वयं सीएचसी सर्रोई चला गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सुरक्षित सड़क किनारे खड़ा कराया और यातायात को सामान्य कर दिया।
प्रशासन के मुताबिक, ला एंड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.