112 की कॉल पर पहुंची एनिमल केयर फाउंडेशन की टीम, नाले में फंसे सांड को बचाया

रामपुर। बुधवार सुबह एनिमल केयर फाउंडेशन की टीम को 112 से सूचना मिली कि किटप्लाई रोड पर एक सांड नाले में बुरी तरह फंस गया है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची।

एनिमल केयर फाउंडेशन से सिंटू स्नेक सेवर और द हेल्पिंग हैंड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सांड को सुरक्षित बाहर निकाला।

टीम ने इस मौके पर नगर पालिका से अपील की कि खुले नालों को जल्द से जल्द ढंका जाए, क्योंकि इससे बेजुबान जानवरों को अक्सर परेशानी होती है और उन्हें बाहर निकालने में भी काफी दिक्कतें आती हैं।

इस बचाव अभियान में एनिमल केयर फाउंडेशन के साथ सिंटू स्नेक सेवर और द हेल्पिंग हैंड की टीम सक्रिय रूप से शामिल रही।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.