13 सितम्बर को जनपद बदायूँ में राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन

बदायूँ:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ द्वारा आगामी 13 सितम्बर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह लोक अदालत पूर्वान्ह 10 बजे से मा0 जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ की अध्यक्षता में आयोजित होगी।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिव कुमारी ने जानकारी दी कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार इस आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक वादों का आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण करना है।

इसी क्रम में प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार-वाहन को जनपद न्यायालय परिसर के गेट संख्या-2 से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसे श्री विवेक संगल, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर सुश्री फराह मतलूब (प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बदायूँ), श्री सुयश प्रकाश श्रीवास्तव (विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट), सुश्री रिंकू (विशेष न्यायाधीश, दस्यु प्रभावित क्षेत्र), श्रीमती रेखा शर्मा (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश, गैंगस्टर एक्ट), श्री सौरभ सैक्सेना (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायालय संख्या-10) तथा मोहम्मद तौसीफ रजा (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) सहित अनेक न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।

साथ ही, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ के कर्मचारी, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम एवं पराविधिक स्वयंसेवक भी उपस्थित रहे।

प्रचार वाहन के माध्यम से आमजन को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की उपयोगिता और जन-उपलब्धियों के बारे में जागरूक किया जाएगा। यह वाहन जनपद की तहसील सहसवान, बिल्सी, बिसौली, दातागंज, सदर एवं जिला मुख्यालय में 27 व 28 अगस्त को प्रचार-प्रसार करेगा।

👉 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अपील की है कि आमजन अधिक से अधिक संख्या में इस राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने वादों का शीघ्र और सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.