आल इंडिया जाट संगठन मोदीनगर ने किया बैठक का आयोजन

मोदीनगर: ऑल इंडिया जाट संगठन की ओर से एक बैठक। संस्था के संरक्षक रविन्द्र नेहरा व अध्यक्ष डॉ रूपेश पुनिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मुख्य संरक्षक रविन्द्र नेहरा ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों की शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए हमारा संगठन प्रमुख रूप से कार्य करेगा। क्योंकि शिक्षा से ही उनका जीवन स्तर सुधरेगा। अध्यक्ष रूपेश पुनिया ने बताया कि समाज के उत्थान के लिए अन्य भी कई बातों पर चर्चा की गई। मुख्य संरक्षक रविंद्र नेहरा व अध्यक्ष रूपेश पुनिया के अलावा युवा अध्यक्ष दीपक खंजरपुर, कोषाध्यक्ष परविंदर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष संजय, दीपक, मंजू चौधरी, पिंकी चौधरी, वीपी बालियान, श्योधान सिंह, नरेश, कृष्णवीर सिंह, नरेश सिंह, विराट, पम्मी, घनश्याम, अभिषेक, संजीत, दलवीर, सतीश, देवराज, विपिन, राज सिंह, शेखर, विपिन मलिक, अमित, सचिन आदि जाट समाज के प्रमुख लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.