विजेता-उपविजेता टीमों को पुरस्कार/शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन, दी गयी उज्ज्वल भविष्‍य की शुभकामनाएं

बदायूँ। रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बदायूँ के परेड ग्राउण्ड में आयोजित द्वितीय अन्तर जनपदीय कबड्डी क्लस्टर (महिला/पुरुष), कबड्डी, जिम्नास्टिक, फेसिंग एवं खो-खो प्रतियोगिता वर्ष 2025 का रविवार को सफल समापन हुआ। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने विजेता व उपविजेता टीमों को शील्ड, प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में बरेली जोन के 09 जनपदों — बरेली, बदायूँ, शाहजहाँपुर, पीलीभीत, सम्भल, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा एवं बिजनौर — से लगभग 180 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। एसएसपी ने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलों से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है।

प्रतियोगिता के परिणाम —

कबड्डी (पुरुष वर्ग):
फाइनल में जनपद बदायूँ ने 35 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जनपद पीलीभीत 25 अंकों के साथ उपविजेता रहा।

कबड्डी (महिला वर्ग):
जनपद शाहजहाँपुर ने 34-17 से जनपद बदायूँ को हराकर खिताब अपने नाम किया।

खो-खो (पुरुष वर्ग):
जनपद बदायूँ ने पीलीभीत को 26-24 से मात देकर प्रथम स्थान हासिल किया।

जिम्नास्टिक:
जनपद बदायूँ 24 अंकों के साथ प्रथम एवं बिजनौर 19 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहा।

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल —

निर्णायक के रूप में अमित रिछारिया (जिला क्रीड़ा अधिकारी), रामदास यादव (एनआईएस), ब्रजेश कुमार (एनआईएस), मधुकर महेन्द्र मुर्मू (एनआईएस), वरुण प्रताप सिंह (एनआईएस) और रामअवतार (पीटीआई, बेसिक शिक्षा) ने निष्पक्ष भूमिका निभाई और प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग किया।

समापन अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी लाइन/उझानी डॉ. देवेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी बिल्सी संजीव कुमार, क्षेत्राधिकारी दातागंज के.के. तिवारी, प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता का सफल संचालन प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह द्वारा किया गया। 🎖️

Leave A Reply

Your email address will not be published.