Rampur News: धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास एवं अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार

रामपुर:  थाना सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास करने और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में गिरफ्तार किया है।

ज्ञात हो कि 20 अगस्त 2025 को एक युवती द्वारा मस्जिद के इमाम पर आरोप लगाते हुए एक वीडियो वायरल किया गया था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की गहन जांच की।

जांच उपरांत आज पुलिस ने रहीस अहमद पुत्र शफी अहमद निवासी ग्राम परचई कुम्हरिया, थाना अजीमनगर, जनपद रामपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 02 अदद तमंचा 12 बोर, 04 जिंदा कारतूस 12 बोर और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना सिविल लाइन, रामपुर में मु0अ0सं0- 316/25 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट, 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म सम्परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम एवं 66 आईटी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त:

रहीस अहमद पुत्र शफी अहमद निवासी ग्राम परचई कुम्हरिया थाना अजीमनगर जनपद रामपुर

बरामदगी:
➡ 02 अदद तमंचा 12 बोर
➡ 04 अदद कारतूस 12 बोर (जिंदा)
➡ एक अदद मोबाइल फोन

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

उ0नि0 श्री ब्रह्मा कुमार

हे0का0 641 गोपाल सिंह

का0 234 अमित कुमार

Leave A Reply

Your email address will not be published.