लोकसभा ने पारित किया ऑनलाइन मनी गेम्स पर प्रतिबंध संबंधी विधेयक

लत, धन शोधन और वित्तीय धोखाधड़ी पर लगेगा अंकुश

नई दिल्ली  (एम.पी. भार्गव)। लोकसभा ने बुधवार को ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन और विनियमन विधेयक, 2025 पारित कर दिया। यह विधेयक विशेष रूप से पैसे से खेले जाने वाले ऑनलाइन गेम्स पर रोक लगाने से जुड़ा है।

विधेयक का उद्देश्य इन गेम्स के कारण बढ़ रही लत, धन शोधन और वित्तीय धोखाधड़ी की घटनाओं पर अंकुश लगाना है। इसके तहत न केवल ऑनलाइन मनी गेम्स पर रोक लगाई जाएगी, बल्कि ऐसे गेम्स से संबंधित विज्ञापनों को भी प्रतिबंधित किया जाएगा।

इसके अलावा, विधेयक बैंकों और वित्तीय संस्थानों को निर्देश देता है कि वे किसी भी तरह से ऑनलाइन मनी गेम्स के लिए धन की सुविधा या स्थानांतरण उपलब्ध न कराएं।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह कानून लागू होने के बाद न केवल आमजन को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सकेगा, बल्कि युवाओं में इन खेलों की बढ़ती लत पर भी नियंत्रण संभव होगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.