रामपुर: महिला प्रशिक्षुओं को एसपी व एएसपी ने दिया प्रशिक्षण संबंधी मार्गदर्शन

रामपुर। रामपुर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा और अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने रिजर्व पुलिस लाइन में महिला प्रशिक्षुओं की गणना के दौरान उपस्थित होकर उन्हें मुख्यालय से आए आदेश-निर्देशों से अवगत कराया।

इस अवसर पर महिला प्रशिक्षुओं को प्रतिदिन कराए जाने वाले इनडोर एवं आउटडोर प्रशिक्षण विषयों के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। अधिकारियों ने प्रशिक्षण के अनुशासन, नियमों और व्यवहारिक पहलुओं पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी शाहबाद हर्षिता सिंह भी मौजूद रहीं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.