एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थिरु सी.पी. राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

नई दिल्ली। एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थिरु सी.पी. राधाकृष्णन ने सोमवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा:

“थिरु सी.पी. राधाकृष्णन जी से मुलाकात की। उन्हें एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने पर शुभकामनाएं दीं। उनका लंबे समय का जनसेवा का अनुभव और विभिन्न क्षेत्रों में कार्य हमारी राष्ट्र की समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देगा। वे हमेशा जिस समर्पण और दृढ़ निश्चय से राष्ट्र की सेवा करते आए हैं, उसी प्रकार आगे भी देश की सेवा करते रहें।”

प्रधानमंत्री की इस पोस्ट में राधाकृष्णन के प्रति सम्मान और विश्वास स्पष्ट झलकता है।

सी.पी. राधाकृष्णन वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं और तमिलनाडु से आने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता माने जाते हैं। उन्हें एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा रविवार को हुई थी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.