वारंट के बाद भी न्यायालय में हाज़िर न होने पर चुनार पुलिस ने की 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा की कार्यवाही

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मीरजापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ‘सोमेन बर्मा’ के निर्देशन में जनपद मीरजापुर की पुलिस अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना चुनार पुलिस ने न्यायालय से वारंट जारी होने के बावजूद हाज़िर न होने पर दो अभियुक्तों के विरुद्ध 82 सीआरपीसी के अंतर्गत उद्घोषणा की कार्यवाही की है।

मामला थाना चुनार पर पंजीकृत मु0अ0सं0-422/2017 से संबंधित है, जिसमें धारा 498ए, 323, 504, 506 भादवि एवं ¾ डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इस प्रकरण में वांछित अभियुक्त —

गुड्डू सिंह उर्फ आनंद पुत्र राजेंद्र सिंह

अखिलेश कुमार सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी ग्राम दीक्षितपुर थाना चुनार, मीरजापुर —
लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे।

न्यायालय के आदेश पर उप निरीक्षक राम प्रताप यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुनादी कराई गई, साथ ही अभियुक्तों के घर तथा सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस चस्पा किया गया। आसपास के लोगों को भी इस कार्रवाई की जानकारी दी गई।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि अभियुक्त शीघ्र ही न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नहीं होते हैं तो उनके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.