रामपुर: पुलिस अधीक्षक ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर दी राष्ट्रसेवा की शपथ, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

रामपुर। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल को राष्ट्र निर्माण में समर्पित होकर योगदान देने की शपथ दिलाई तथा उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। सभी पुलिस कर्मियों को मिष्ठान वितरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त उत्कृष्ट सेवा पदक/अति उत्कृष्ट सेवा पदक एवं पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदत्त प्रशंसा चिन्ह स्वर्ण प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक ने पदक चिन्ह लगाकर सम्मानित किया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले 97 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस बल का प्रत्येक सदस्य राष्ट्र की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और जनसेवा के लिए निरंतर तत्पर रहेगा तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेगा।

सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों का विवरण:

उत्कृष्ट सेवा पदक (गृह मंत्रालय, भारत सरकार):

अतुल कुमार श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर।

अति उत्कृष्ट सेवा पदक (गृह मंत्रालय, भारत सरकार):

उ0नि0 महेन्द्र पाल सिंह (थाना शहजादनगर)

उ0नि0 जितेन्द्र कुमार (थाना केमरी)

उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह (प्र0 पासपोर्ट सेल)

उ0नि0 एमटी दिनेश सिंह (पुलिस लाइन)

उ0नि0 संजीव कुमार (जोनल कार्यालय)

मु0अ0स0पु0 भूदेव सिंह, रोहताश सिंह, योगेन्द्रपाल सिंह, राजेश सिंह, सत्यवीर सिंह, जयप्रकाश, शातकर्णी माहुल (पुलिस लाइन)

मु0अ0ना0पु0 मुश्तकीम अहगद (थाना गंज)

मु0अ0स0पु0 संदीप कुमार, सतीश चन्द (परिक्षेत्रीय कार्यालय), अजयपाल सिंह।

प्रशंसा चिन्ह स्वर्ण (पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0):

निरीक्षक पंकज पंत (प्रभारी निरीक्षक थाना शाहबाद)

निरीक्षक हम्बीर सिंह (अपराध शाखा, रामपुर)।

इसके अतिरिक्त, निरीक्षक मामचन्द (थाना पटवाई, रामपुर) को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा अदम्य साहस के लिए प्रशस्ति पत्र और ₹25,000 नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

Rampur: Superintendent of Police hoisted the flag on 79th Independence Day and took oath of national service, policemen doing excellent work were honored

79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद रामपुर के समस्त थानों पर ध्वजारोहण किया गया

रामपुर में 15 अगस्त 2025 के अवसर पर रामपुर के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा थाना प्रागंण में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी गई,उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान गाया गया और देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत होकर देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति निष्ठा व्यक्त की गई।

जनपद के समस्त पुलिस कर्मियों ने संकल्प लिया कि वे अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी, निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के साथ करते हुए राष्ट्र की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.