मां गंगा की लहरों पर गूंजे वन्दे मातरम् के जयकारे – राजीव कुमार गुप्ता

बदायूं :- हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बदायूं जनपद के 30 मंडल स्तर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा बड़ी धूमधाम उत्सव, उमंग और हर्षोल्लास के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई।

इधर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कछला गंगा तट पर नाव में सवार होकर तिरंगा फहराया। नौका तिरंगा यात्रा का अद्भुत दृश्य,अनुपम उत्साह एवं अटूट देशभक्ति का संगम जो चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा पार्टी के निर्देशनुसार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा आने वाली पीढियों के लिए सदैव प्रेरणा का केंद्र बनेगी। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत स्वदेशी की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है, स्वदेशी से ही 2047 में विकसित भारत की संकल्पना साकार होगी।
उन्होंने कहा 14 अगस्त को भारत विभाजन विभीषिका पर प्रदर्शनी, संगोष्ठी और मौन जुलूस का आयोजन बदायूं क्लब में भारतीय जनता पार्टी करेगी।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, चेयरमैन जगदीश लौनिया, अजय तोमर, मोहित तोमर, नवनीत शाक्य, आनंद मिश्रा, मुनीश राघव सहित अन्य उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.