नोएडा में पुलिस का नकली दफ्तर चलाने वाला गैंग पकड़ा गया, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • रिपोर्ट: सुकेश पांडेय

नोएडा। नोएडा पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो पुलिस के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा था। यह गैंग “इंटरनेशनल पुलिस एंड क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो” नाम से नकली दफ्तर चला रहा था और खुद को इंटरपोल तथा यूरेशिया पोल से जुड़ा हुआ बताता था।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह विभिन्न प्रकार के पुलिस दस्तावेज़ों के वेरिफिकेशन के नाम पर मोटी रकम वसूलता था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई मंत्रालयों के नाम से छपे हुए फर्जी दस्तावेज़, नकली मुहरें और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बीभाष चंद्र अधिकारी, अराग्य अधिकारी, बाबूलचंद मंडल, पिंटूमाल, समापदमल और आशीष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि इन सभी के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.