जेल परिसर में अपराध निरोधक कमेटी रक्षा बंधन पर बहिनों के लिए करेगी समुचित व्यवस्था

बदायूं। परम आदरणीय एवं यशस्वी चेयरमैन माननीय श्री कमलेश श्रीवास्तव जी के कुशल निर्देशन एवं प्रेरणादायक मार्गदर्शन में, जिला अपराध निरोधक कमेटी, बदायूं के जिला सचिव मुहम्मद शमसुद्दीन शम्स एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा श्री राजेंद्र कुमार,कारागार अधीक्षक बदायूं को समिति की पत्रिका सेवा पथ भेंट कर शिष्टाचार स्वरूप सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने बंदियों के सुधार, पुनर्वास एवं मानवीय सहयोग के प्रयासों के संबंध में विचार-विमर्श किया। साथ ही समिति द्वारा भाई बहिन के पावन प्रेम के प्रतीक पर्व रक्षा बंधन पर कारागार में निरुद्ध बंदियों को राखी बांधने आने वाली बहिनों के बैठने व शुद्ध एवं स्वच्छ जलपान की समुचित व्यवस्था करने की रूप रेखा तैयार की गई।
यह भेंट सौहार्द्र, सहयोग एवं समन्वय के भाव को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रही।
इस मौके पर जेलर रणंजय सिंह, समिति के सह सचिव नेत्रपाल सिंह शैलानी,मीडिया प्रभारी इंतज़ार हुसैन आदि समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.