रामपुर: कांग्रेस नेताओं ने राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया, केक काटकर दी शुभकामनाएं
रामपुर, 6 अगस्त। अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का जन्मदिन रामपुर में जोरदार तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस अल्पसंख्यक कमेटी के पूर्व प्रदेश महासचिव एवं पीसीसी सदस्य आमिर कुरैशी ने अपने साथियों, कांग्रेस जिला अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष के साथ मिलकर केक काटा और जन्मदिन की बधाइयाँ दीं।
इमरान प्रतापगढ़ी देश की एकता के प्रतीक: निक्कु पंडित
कार्यक्रम में मौजूद रामपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निक्कु पंडित ने कहा,
“इमरान प्रतापगढ़ी मुस्लिम समाज में ही नहीं, बल्कि देश के हर उस समुदाय में लोकप्रिय हैं जो भारत को एकता के सूत्र में बंधा देखना चाहता है। उन्होंने सभी वर्गों के बीच संवाद और संबंधों को मज़बूत किया है।”
आमिर कुरैशी ने दी लंबी उम्र की शुभकामनाएं
आमिर कुरैशी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा,
“आज हमने गरीबों, मजलूमों और कमज़ोरों की आवाज़, राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का जन्मदिन पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया। हम उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना करते हैं। वह देश में अल्पसंख्यकों की मज़बूत आवाज बनकर उभरे हैं।”
अनेक गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष बाक़र अली खां, शहर उपाध्यक्ष शारीब अली खां,
पूर्व प्रदेश महासचिव आमिर कुरैशी, आमिर सैफी, अकबर अली खां, बकुल खां, अहद तुर्की, ज़की कुरैशी, फवाज़ अली, मोनू, वाहिद खां, शिशुपाल, शरीफ अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सद्भाव, एकता और अल्पसंख्यक हितों की रक्षा के लिए इमरान प्रतापगढ़ी के योगदान को सराहा गया और सभी ने मिलकर उनके नेतृत्व में कांग्रेस को मज़बूत करने का संकल्प लिया।
