शमशान के पास गड्ढे में पड़े नवजात शिशु को दंपति ने अपनाया

मुबारक ने सड़क किनारे मिले नवजात शिशु को अपनाया

सिकंदराबाद -नगर के मोहल्ला गोकुलगंज निवासी मुबारक रविवार को रोज की भांति सुबह वॉक पर गए हुए थे,जैसे ही सिरोधन रोड स्थित शमशान घाट के पास पहुंचे वहां पर उन्हें एक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी,पास जाकर देखा तो एक नवजात शिशु नग्न अवस्था में गड्ढे में पड़ा हुआ था। मुबारक ने अपनी जर्सी उतारी और नवजात को उसमे लपेटकर घर ले आये। उन्होंने बच्चे को चिकित्सक को दिखाया जहां उसे स्वस्थ्य बताया गया। मुबारक ने उस बच्चे के पालन पोषण की इच्छा जताई। आपको बताते चले कि मुबारक चार बच्चो के पहले से ही पिता है। इसकी सूचना उन्होंने कोतवाली में दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि समस्त कानूनी कार्रवाई पूर्ण करने के बाद ही बच्चा सुपुर्द किया जाएगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.