रामपुर, 04 अगस्त 2025: रामपुर से सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने मौलाना मोहम्मद नासिर खान को शहर इमाम रामपुर और मौलाना मारिफ उल्ला खान को नायब मुफ्ती बनाए जाने पर दिली मुबारकबाद पेश की है।
सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा कि मौलाना नासिर खान ने अपने इल्म, ईमानदारी और नेकदिली के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने उन्हें एक दीनदार और पाक दिल इंसान बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआ की।
उन्होंने साथ ही मौलाना मारिफ उल्ला खान को भी नायब मुफ्ती बनाए जाने पर बधाई दी और कहा कि दोनों ही आलिम-ए-दीन समाज को राह दिखाने वाले हैं।
इस बारे में जानकारी मीडिया प्रभारी महबूब पाशा एडवोकेट ने दी।
