प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, कहा – आदिवासी समाज और वंचितों के उत्थान के लिए थे समर्पित

नई दिल्ली, 4 अगस्त: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के सह-संस्थापक शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सोरेन एक जमीनी नेता थे जो जीवन भर आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों को सशक्त करने के लिए समर्पित रहे।

81 वर्षीय शिबू सोरेन पिछले एक महीने से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में किडनी संबंधी समस्याओं के कारण भर्ती थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री और शिबू सोरेन के पुत्र हेमंत सोरेन से बातचीत कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा,
“श्री शिबू सोरेन जी एक जमीनी नेता थे, जिन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में अपना स्थान बनाया। वह विशेष रूप से आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों को सशक्त करने को लेकर बेहद समर्पित थे।”

प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, “उनके निधन से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से बात कर शोक संवेदना प्रकट की। ओम शांति।”

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.