मीरजापुर: साइबर ठगी में पीड़िता को मिली राहत, थाना कोतवाली कटरा की साइबर टीम ने ₹60,000 दिलाए वापस

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मीरजापुर। थाना कोतवाली कटरा की साइबर क्राइम टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई महिला के खाते में ₹60,000 की धनराशि वापस दिलाई है।

आवेदिका माधुरी देवी पत्नी गौरी शंकर जायसवाल, निवासी आचमन होटल, लालडिग्गी, थाना कोतवाली कटरा, जनपद मीरजापुर ने 27 मार्च 2025 को NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी शिकायत थी कि किसी ने Google Pay के माध्यम से उनके खाते से ₹60,000 की निकासी कर ली।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना को0कटरा की साइबर टीम ने तत्परता से जांच शुरू की। जांच के दौरान साइबर सेल ने संबंधित खाते की धनराशि को समय रहते होल्ड कराते हुए पूरा ₹60,000 पीड़िता के बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिया।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से संतुष्ट होकर आवेदिका माधुरी देवी स्वयं थाने पहुंचीं और मीरजापुर पुलिस के उच्चाधिकारियों व साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
बैद्यनाथ सिंह – थानाध्यक्ष, थाना कोतवाली कटरा मीरजापुर
इरफान अंसारी – आरक्षी, साइबर सेल थाना कोतवाली कटरा मीरजापुर

मीरजापुर पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि साइबर ठगों से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और सक्षम है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.