कलाम को सलाम”: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मिसाइल मैन की 10वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
कलाम की कश्ती में बैठकर ही कामयाबी की मंज़िल तक पहुँच सकते भारतीय मुस्लिम : फैसल मुमताज़" डॉ कलाम स्टार्टअप यूथ अवॉर्ड 2.0 " की नामांकन प्रक्रिया शुरू, 3 अगस्त तक होंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
रामपुर : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा भारत रत्न मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम की 10वीं पुष्यतिथि के अवसर पर मोहल्ला खुर्मे वाली ज़ियारत पर ” कालम को सलाम” शीर्षक से एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के आगाज़ में पूर्व राष्ट्रपति की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम मे वक्ताओं ने डॉ. कलाम के जीवन पर प्रकाश डाला गया। गौरतलब है कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मिसाइल मैन की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिदीक़ी के नेतृत्व में देश भर में अभियान चलाकर ज़िला स्तर पर “कालम को सलाम ” कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि पेश कर रहा है।
इस मौक़े अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी फैसल मुमताज़ ने कहा कि ” कलाम को सलाम ” अभियान का उद्देश्य कलाम साहब द्वारा भारत के विकास में कलाम के योगदान को सलाम करना और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना है। कलाम की कश्ती में बैठकर ही भारतीय मुस्लिम कामयाबी की मंज़िल तक पहुँच सकते । भाजपा उन सब को महत्त्व देती है। जिन्होंने धर्म और जाति से ऊपर उठ कर राष्ट्र को मज़बूत करने में मदद की है। गोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष वसीम ख़ान ने की जबकि संचालन अहमद इश्तियाक घोसी ने किया । इस अवसर पर मोर्चा के ज़िला उपाध्यक्ष नूर आलम, फ़साहत अली खां ‘ राजू ‘, अब्दुल सत्तार उर्फ़ लाल भाई ज़िला महामंत्री इमरान पाशा, आदित्य गुप्ता, दानिश खां, एवं मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस मौक़े पर फैसल मुमताज़ ने बताया कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीक़ी के नेतृत्व चलाई में जा रही राष्ट्रीय मुहिम ” कलाम को सलाम ” के तहत दिए जाने वाले ” डॉ. कलाम स्टार्टअप यूथ अवॉर्ड 2.0 ” के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं । 18 से 45 वर्ष के अल्पसंख्यक युवा उद्यमियों के लिए राष्ट्र स्तरीय सम्मान पाने का यह एक सुनहरा मौक़ा है। रजिस्ट्रेशन 03 अगस्त तक खुले रहेंगे। नामांकन प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी दुष्यंत गौतम और राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीक़ी ने अवॉर्ड के प्रतिभागियों के लिए ” QR code ” भी लॉन्च किया है। जिससे प्रतिभागी सीधे मोर्चे वेबसाइट पर या ” QR code ” स्कैन कर अपना नामांकन कर सकते हैं। अवॉर्ड वितरण का मुख्य कार्यक्रम 12 अगस्त को ” अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस ” के अवसर पर भाजपा मुख्यालय दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
