थाना गंज पुलिस ने मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार, चोरी गया मोबाइल बरामद

रामपुर। थाना गंज पुलिस ने मोबाइल चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दानिश पुत्र मुन्ने को गिरफ्तार कर चोरी हुआ मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। यह गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर नानकार कट से मंडी की ओर जाने वाले रास्ते से की गई।

घटना दिनांक 26.06.2025 की है, जब वादी द्वारा थाना गंज में लिखित तहरीर दी गई थी कि नवीन मंडी से उसका मोबाइल अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया। इस पर थाना गंज में मु0अ0सं0 150/2025 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम को आरोपी दानिश की जानकारी मिली, जिसे मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा गया। पुलिस ने दानिश के पास से वीवो कंपनी का काला व नीला रंग का मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई है।

बरामदगी:
एक अदद वीवो कंपनी का मोबाइल फोन (रंग: काला और नीला)

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
उ0नि0 शुभम कुमार

उ0नि0 सुधाकर सिंह

हे0का0 929 चंदकिशोर

हे0का0 347 शक्ति सिंह

महिला प्रशिक्षुओं के साथ पुलिस अधीक्षक का सैनिक सम्मेलन, सुनी समस्याएं और दिए निर्देश

रामपुर के रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में एक सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला प्रशिक्षुओं की समस्याएं व सुझाव सुने गए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी शाहबाद भी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण के दौरान मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं एवं आने वाली समस्याओं के संबंध में फीडबैक लिया और उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह पहल महिला पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास के रूप में देखी जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.