₹25 हजार का इनामिया गौ-तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद — थाना लालगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा 

मिर्जापुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के निर्देश पर जनपद मिर्जापुर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत थाना लालगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ₹25 हजार के इनामी गौ-तस्कर गुड्डू अंसारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध देशी तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना लालगंज प्रभारी संजय कुमार सिंह की टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम 26 जुलाई को क्षेत्र में गश्त कर रही थी कि तभी मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त ग्राम बस्तरा के पास मौजूद है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर अभियुक्त को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गुड्डू अंसारी पुत्र उस्मान अंसारी निवासी अईलाय, थाना चाँद, जनपद कैमूर (भभुआ), बिहार के रूप में हुई, जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष है। गुड्डू अंसारी के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट सहित गौवध निवारण अधिनियम के तहत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
मु.अ.सं. 10/2024 – धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि., थाना लालगंज

मु.अ.सं. 275/2025 – धारा 3(1) गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, थाना लालगंज

मु.अ.सं. 01/2025 – धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि., थाना विंध्याचल

मु.अ.सं. 10/2021 – धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि., थाना अदलहाट

मु.अ.सं. 29/2019 – धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि., थाना अहरौरा

मु.अ.सं. 34/2021 – धारा 307/41, 411 भादवि, थाना इलिया, जनपद चंदौली

गिरफ्तारी के समय अभियुक्त के पास से एक देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में थाना लालगंज पर मु.अ.सं. 293/2025 धारा 3/5 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
थानाध्यक्ष: संजय कुमार सिंह

पुलिस टीम: थाना लालगंज, जनपद मिर्जापुर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी और कहा कि अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.