सीईटी परीक्षा के दौरान डबवाली पुलिस ने दिखाया मानवीय चेहरा

डबवाली(एम पी भार्गव): 26 जुलाई को  डबवाली में आयोजित सीईटी परीक्षा के दौरान एक मार्मिक दृश्य सामने आया, जब एक महिला अभ्यर्थी अपने 11 महीने के शिशु को परीक्षा केंद्र पर लेकर आईं। परीक्षा के दौरान शिशु रोने लगा, जिसे देखकर मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने मानवीय संवेदना का परिचय दिया।

पुलिस द्वारा महिला अभ्यर्थी को संक्षिप्त रूप से बुलाकर शिशु को स्तनपान करवाने में सहायता की गई और उसके बाद पुलिस कर्मियों ने बच्चे को दुलार कर, खेलकर उसे शांत किया, जिससे अभ्यर्थी अपनी परीक्षा पूरी एकाग्रता से दे सकीं।

यह छोटा सा प्रयास डबवाली पुलिस की आमजन के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भाव को दर्शाता है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ डबवाली पुलिस जरूरतमंदों के प्रति सहानुभूति और सहयोग की भावना से भी कार्य करती है।

यह घटना वहां मौजूद लोगों द्वारा सराही गई और यह साबित करती है कि पुलिसिंग सिर्फ अनुशासन नहीं, बल्कि करुणा और कर्तव्य का संतुलन भी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.