सी0 आई0 ए0 ऐलनाबाद पुलिस द्वारा गश्त के दौरान 4 किलो 650 ग्राम गांजा व कार सहित एक आरोपी गिरफ्तार

ऐलनाबाद 25 जुलाई ( एम पी भार्गव ) जिला पुलिस सिरसा द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्त सिरसा अभियान के दौरान सी0आई0 ए0 ऐलनाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए गश्त के दौरान 4 किलो 650 ग्राम गांजा बरामद कर एक आरोपी को काबू किया है। नि0 धर्मबीर सिहं के निर्देशानुसार ASI प्रहलाद के नेतृत्व मे पुलिस टीम जब गश्त करते हुए वार्ड नंबर 6 ऐलनाबाद तो सामने से आ रही एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार HR36U-6188 के चालक ने पुलिस को देखकर घबराकर वाहन को पीछे की ओर भगाने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी चालक को काबू किया, पुलिस द्वारा नियमानुसार तलाशी ली गई, जिसमें कंडक्टर सीट के नीचे एक सफेद कट्टे से प्लास्टिक में पैक 4 किलो 650 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान अवतार सिंह उर्फ कुल्लु पुत्र निशान सिंह निवासी वार्ड नं. 6 ऐलनाबाद के रुप मे हुई ।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना ऐलनाबाद में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी/61/85 के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है। अभियोग का आगामी अनुसन्धान थाना ऐलनाबाद द्वारा किया जा रहा है।
प्रबन्धक थाना ऐलनाबाद उप नि0 प्रगट सिहं ने बताया कि आरोपी को पेश अदालत करके पुलिस हिरासत प्राप्त की जाएगी। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी और उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.