राज्य स्तरीय साइंस सेमिनार के प्रथम चरण ब्लॉक स्तरीय साइंस सेमिनार आयोजित

ऐलनाबाद: (एमपी भार्गव): खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा निर्धारित स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऐलनाबाद में क्वांटम युग विषय पर साइंस सेमिनार आयोजित हुआ। इस सेमिनार में ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों से 31 प्रतिभागी शामिल हुए तथा प्रतिभागियों ने क्वांटम युग विषय पर अपनी प्रतिभा से मुकाबले को पूरा रोचक बना दिया।
ऐलनाबाद खंड के शेखू खेड़ा स्थित समसारा पब्लिक स्कूल से सपना मेहता के मार्गदर्शन में तीन प्रतिभागियों वंशिका, नैना व नवदीप ने शानदार तैयारी के साथ प्रदर्शन करते हुए तीन विद्यार्थियों में से दो ने क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय व अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया तथा तीनों ही प्रतिभागियों ने अपने आगामी जीवन हेतु अपने आप को तैयार करने की दिशा में सार्थक कदम बढ़ाया है। समसारा पब्लिक स्कूल के प्राचार्य, मैनेजमेंट व सभी मार्गदर्शक शिक्षकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर इन प्रतिभागियों का होंसला बढ़ाया। अब यह विद्यार्थी ब्लॉक ऐलनाबाद का प्रतिनिधित्व करते हुए जिला स्तर पर भाग लेंगे।
सभी शिक्षकों,शुभचिंतकों व अभिभावकों को हार्दिक बधाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.