तेज रफ़्तार कार ने पैदल जा रहे फैक्ट्री कर्मियों को रौंदा , एक की मौत

सिकंदराबाद। सिकंदराबाद स्थित औद्योगिक क्षेत्र में पैदल जा रहे फैक्ट्री कर्मियों को तेज रफ़्तार कार ने रौंद दिया जिसमे से एक की मौक़े पर मौत हो गई और दूसरें गंभीर रूप से घायल हो गये।
मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को सिकंदराबाद स्थित औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री कर्मी सड़क पर पैदल चल रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ़्तार आ रही कार ने उनको टक्कर मार दी। जिसमे एक की मौक़े मौत हो गई और बाक़ी गंभीर रूप से घायल हो गये। मौक़े पर पहुँची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान छतारी के गांव कनैनी निवासी विनीत पुत्र सत्यदेव के रूप में हुई तथा घायल युवकों विशाल, शैलेंद्र एवं सुरेश यादव का उपचार चल रहा है । पुलिस ने कार चालक को हिसारत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.