अमृतसर के होटल में वेश्यावृत्ति का भंडाफोड़, होटल मैनेजर और पाँच लड़कियाँ गिरफ्तार

थाना बी डिवीजन की पुलिस ने तरनतारन रोड स्थित होटल पर मारा छापा, लंबे समय से चल रहा था देह व्यापार का धंधा

अमृतसर। गुरु नगरी अमृतसर को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां थाना बी डिवीजन की पुलिस ने तरनतारन रोड स्थित एक निजी होटल पर छापा मारकर वेश्यावृत्ति के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से होटल मैनेजर समेत पाँच लड़कियों को गिरफ्तार किया है।

थाना बी डिवीजन के पुलिस अधिकारी बलजिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि तरनतारन रोड पर स्थित कुछ होटलों में अवैध रूप से वेश्यावृत्ति का कारोबार चल रहा है। इसी के आधार पर बीती रात एक विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए होटल पर छापा मारा, जहाँ पांच लड़कियाँ और होटल का मैनेजर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए।

पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक वस्तुएं और मोबाइल डाटा भी मिला है, जिसकी सहायता से पूरे रैकेट की तह तक जाने की कोशिश की जा रही है। पूछताछ में यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस धंधे में और कौन-कौन शामिल है और क्या यह नेटवर्क किसी बड़े गिरोह से जुड़ा है।

पुलिस अधिकारी बलजिंदर सिंह ने कहा,
“गुरु की नगरी में किसी भी प्रकार की ग़लत और अवैध गतिविधियों की इजाज़त नहीं दी जाएगी। समाज को गंदा करने वाले ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। जनता से भी अपील है कि अगर कहीं भी इस तरह की गतिविधियाँ देखी जाएं तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।”

फिलहाल सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.