रामपुर: लायंस क्लब रामपुर चिराग इंटरनेशनल टीम ने नवतारा होटल में धूमधाम से मनाया तीज उत्सव

गीत, नृत्य, रैंप वॉक और गेम्स से सजी रही महफिल, लवी सक्सेना बनीं 'तीज क्वीन'

रामपुर। लायंस क्लब रामपुर चिराग इंटरनेशनल टीम द्वारा शहर के नवतारा होटल में तीज महोत्सव बड़े हर्षोल्लास और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्लब एडमिनिस्ट्रेटर सरिता बिश्नोई ने क्लब की डायरेक्टर शारदा नरूला और अध्यक्ष नीना साहनी का भव्य स्वागत कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

कार्यक्रम का शुभारंभ शारदा नरूला द्वारा गाए गए मधुर तीज गीत से हुआ, जिसने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद सरिता बिश्नोई ने नृत्य की प्रस्तुति देकर महफिल में जान डाल दी। पूरे आयोजन का संचालन सुरभि जैन ने किया, जिन्होंने हाउजी और पासिंग द पास जैसे गेम्स के आयोजन से कार्यक्रम को और भी मनोरंजक बना दिया।

गेम्स विजेता रहे:

फर्स्ट विनर: सरिता बिश्नोई

सेकंड विनर: नीना साहनी

थर्ड विनर: मिथिलेश राजपूत

कार्यक्रम के दौरान क्लब की चार सदस्यों का जन्मदिन भी था, जिसे केक कटिंग कर धूमधाम से मनाया गया। इसके बाद रैंप शो का आयोजन हुआ, जिसमें सभी सदस्यों ने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दी।

रैंप वॉक में भाग लेने वाली प्रमुख सदस्य:
सुधा अधिकारी (मेंबरशिप चेयरपर्सन), नीता सिंह, कोषाध्यक्ष मिथिलेश राजपूत, अध्यक्ष नीना साहनी, सेक्रेटरी संजू जैन, आरती सक्सेना, ममता जैन, शेरवी, लवी सक्सेना और गरिमा जैन।

तीज क्वीन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर लवी सक्सेना को तीज क्वीन चुना गया, जबकि ममता जैन रनर अप रहीं।

कार्यक्रम में कई सरप्राइज गेम्स भी रखे गए, जिनमें अधिकतर सदस्यों ने गिफ्ट जीते। समापन पर सभी ने चटपटे व्यंजनों का लुत्फ उठाया और तीज का यह पर्व सभी के लिए यादगार बन गया।

सांस्कृतिक उल्लास और आपसी सौहार्द का अद्भुत संगम रहा यह आयोजन।

Leave A Reply

Your email address will not be published.