नाबालिक लड़की पर थी रिश्तेदार की नजर…, सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी फोटो

बता दे कि थाना BPTP में एक लडकी ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी मौसी के जेठ के लडके ने उसकी सोशल मिडिया पर आईडी बनाकर बदनाम करने के लिए उसकी फोटो सोशल मिडिया पर डाल दी। जिस शिकायत पर थाना BPTP में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

इस मामले में सम्यक (24) वासी गाँव शोहपुर जिला सागर मध्यप्रदेश हाल शीतल नगर, विजय नगर जिला इन्दौर मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी की शिकायतकर्ता से एक शादी कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी। जिसके बाद इनकी बातचीत शुरू हो गई। जब लडकी ने उससे बात करना बंद कर दी तो उसने उसके नाम से इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने के लिए उसकी फोटो सोशल मिडिया पर डाल दी। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.