हरियाणा को मिला नया राज्यपाल, प्रो. असीम कुमार घोष बने राज्यपाल

रिपोर्ट – डॉ. एम. पी. भार्गव, ऐलनाबाद (हरियाणा)

भारत के राष्ट्रपति ने हरियाणा राज्य के लिए नए राज्यपाल के रूप में प्रोफेसर असीम कुमार घोष की नियुक्ति की है। यह जानकारी राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में दी गई।

इसके साथ ही राष्ट्रपति ने लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ.) बी. डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उनके स्थान पर श्री कविंदर गुप्ता को लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

वहीं, श्री पुसापति अशोक गजपति राजू को गोवा का नया राज्यपाल बनाया गया है।

इन सभी नियुक्तियों की प्रभावी तिथि वह होगी, जिस दिन संबंधित अधिकारी अपने-अपने पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे।

हरियाणा में प्रो. असीम कुमार घोष की नियुक्ति को लेकर राज्यभर में चर्चा का विषय बन गया है। प्रो. घोष एक शिक्षाविद् और प्रबंधन विशेषज्ञ के रूप में पहचाने जाते हैं और उनके नेतृत्व में हरियाणा को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.