शहीद स्क्वार्डन लीडर लोकेंद्र सिंह सिंधु के घर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

  • रिपोर्ट- एम पी भार्गव

ऐलनाबाद।  13 जुलाई को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ऐलनाबाद में शहीद स्क्वार्डन लीडर लोकेंद्र सिंह सिंधु के आवास पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि पूरा देश शहीद के इस अद्वितीय बलिदान को कभी नहीं भुला सकता।

मुख्यमंत्री ने कहा, “शहीद लोकेंद्र सिंह सिंधु सदैव हमारी यादों में जीवित रहेंगे। उनकी शहादत पर हम सभी को गर्व है। देश उनके त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखेगा।”

मुख्यमंत्री ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि हरियाणा सरकार शहीद के परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में शहीद के सम्मान में एक भावुक माहौल देखने को मिला।

 

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.