उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026: 18 जुलाई से शुरू होंगी तैयारियां, 15 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी

राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना, मार्च 2026 में होगा पंचायत चुनाव का महासंग्राम

रिपोर्ट: मंजय वर्मा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों का बिगुल बज चुका है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत 18 जुलाई 2025 से पंचायत चुनाव की तैयारियों की शुरुआत होगी।

15 जनवरी 2026 को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
निर्वाचन आयोग के अनुसार, 15 जनवरी 2026 को मतदाता नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद पंचायत चुनाव की प्रक्रिया और तेज हो जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि मार्च 2026 में पंचायत चुनाव का महासंग्राम देखने को मिलेगा।

अफसरों के तबादलों पर लगा ब्रेक, आयोग ने दिए निर्देश
चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए अधिकारियों के तबादलों पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में IAS डॉ. अखिलेश मिश्रा, OSD राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलाधिकारियों (कलेक्टरों) को पत्र भेजा है।

चुनाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत अब प्रशासन चुनावी तैयारियों में जुटेगा। मतदाता सूची की समीक्षा, बूथ पुनर्गठन और कर्मचारियों की तैनाती जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव 2026 को लेकर हलचल शुरू हो गई है। 18 जुलाई से तैयारियों की शुरुआत और 15 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद मार्च में चुनाव होने की पूरी संभावना है। आयोग के सख्त निर्देशों के बीच प्रशासन को सतर्कता और पारदर्शिता के साथ चुनाव प्रक्रिया को अंजाम देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.