पुलिस महानिदेशक (होमगार्ड) ने मदान कंस्फेक्शनरी का किया  उद्घाटन

मीरापुर। मुजफ्फरनगर में एक दिवसीय प्रवास के लिए आये पुलिस महानिदेशक (होमगार्ड) ने मीरापुर में पहुँचकर मेन चौक बाजार स्थित मदान कन्फेक्शनरी का उद्धघाटन किया।
पुलिस महानिदेशक (होमगार्ड) बीके मौर्य ने मुजफ्फरनगर में एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के दौरान अपनी पत्नि संग ने मीरापुर में समाजसेवी पीयूष जैन (टोनी) के आवास पर पहुँचे। यहा पीयूष जैन व उनकी धर्मपत्नी रेशी जैन ने उनको फूल-माला पहनाकर व बुके भेंट कर स्वागत किया।

इसके बाद पुलिस महानिदेशक बीके मौर्य ने मेन चौक बाजार में स्थित पंजाबी कालोनी निवासी मशहूर व्यापारी मनोज मदान की नवनिर्मित प्रतिष्ठान मदान कंस्फेक्शनरी का फीता काटकर भव्य शुभारम्भ किया। तथा मनोज मदान सहित उनकी धर्मपत्नी सीमा मदान, पुत्र चेतन मदान व हर्षित मदान, पुत्रवधु शीरत मदान व पौत्री शेजल मदान को नए प्रतिष्ठान की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान पुलिस महानिदेशक (होमगार्ड) बीके मौर्य ने कहा कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में पैतालीस हजार होमगार्ड की भर्ती होगी तथा होमगार्डो के परिजनों को आयुष्मान योजना से जोड़ने का कार्य अंतिम चरण पर है। वही ड्यूटी पर जान गवाने वाले होमगार्डो को पैतीस लाख की आर्थिक सहायता का प्रावधान किया जा रहा है। तथा जल्द ही होमगार्डो की ड्यूटी भी ऑनलाइन जारी की जाएगी।

वही प्रेस क्लब अध्यक्ष राहुल शर्मा,महामन्त्री ऋतु मोहन,सोनू धीमान,शाहनवाज सोनू , व्यापारी विकास गोयल (डब्बू),पीयूष जैन,जतिन कोहली,उदित कोहली,मधुरबेन छाबड़ा,प्रमोद शारदा ने भी नवनिर्मित प्रतिष्ठान मदान कंस्फेक्शनरी पहुँचकर मनोज मदान को शुभकामनाएं दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.