मातृभूमि सेवा संघ द्वारा चलाया जा रहा भारतीय तरंगा संरक्षण अभियान 

आज संगठन के पदाधिकारियों द्वारा बिशोखर रोड़ पर क्षतिग्रस्त तिरंगा को विभिन्न घरों एवं भवनों से उतारकर नियमानुसार डिस्पोज किया गया तथा सभी लोगों से तिरंगे के मान सम्मान के लिए विनम्र अपील भी की।
ज्ञात हो कि मातृभूमि सेवा संघ लंबे समय से तिरंगे संरक्षण अभियान चला कर लोगों को जागरूक कर रहा है।
इस संबंध में संगठन ने भारत के महामहिम राष्ट्रपति जी से लेकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री तक से नियम बनाने के लिए उपजिलाधिकारी के माध्यम से कई बार ज्ञापन भी दिया है।
इस अभियान में विकास भारतीय, मोहित सोनी, नीरज शर्मा, खुशाल नेगी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.