श्रावण मास – 2025 के अवसर पर भारी / मध्यम / हल्के वाहनों हेतु यातायात डाइवर्जन एवं ट्रैफिक प्लान घोषित
बदायूँ/कासगंज, 10 जुलाई 2025: श्रावण मास-2025 के शुभ अवसर पर जनपद कासगंज के लहरा घाट, हरि की पैड़ी एवं जनपद बदायूँ के कछला घाट पर श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की भारी भीड़ की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा ट्रैफिक डाइवर्जन एवं मार्ग व्यवस्था की घोषणा की गई है। यह व्यवस्था 11 जुलाई 2025 की रात्रि 8:00 बजे से प्रभावी होगी।
🚦 मुख्य ट्रैफिक डाइवर्जन प्लान इस प्रकार रहेगा:
1️⃣ फर्रुखाबाद/शाहजहांपुर से आगरा/दिल्ली जाने वाले भारी वाहन
→ उसावाँ म्याऊँ चौकी से होकर डहरपुर-दातागंज-बेलाडांडी-फतेहगंज पूर्वी-बरेली-आँवला-बिसौली-सहसवान-गुन्नौर-नरौरा-अलीगढ़ होते हुए गंतव्य को भेजा जाएगा।
2️⃣ बरेली से कासगंज/आगरा/दिल्ली जाने वाले भारी वाहन
→ गैनी-आँवला-बिसौली-सहसवान-गुन्नौर-नरौरा-अलीगढ़ मार्ग से गंतव्य को भेजा जाएगा।
3️⃣ मुरादाबाद से कासगंज/आगरा/दिल्ली जाने वाले भारी वाहन
→ बिसौली-सहसवान-गुन्नौर-नरौरा-अलीगढ़ मार्ग से भेजे जाएँगे।
4️⃣ मुरादाबाद/चंदौसी से फर्रुखाबाद/शाहजहांपुर जाने वाले भारी वाहन
→ बिसौली से आँवला-गैनी-बरेली-फतेहगंज पूर्वी-बेलाडांडी-दातागंज-डहरपुर-म्याऊँ-उसावाँ होकर भेजा जाएगा।
5️⃣ कासगंज/आगरा/दिल्ली से मुरादाबाद/बरेली/फर्रुखाबाद जाने वाले वाहन
→ अलीगढ़-नरौरा-सहसवान-बिसौली-आँवला-गैनी-बरेली-फतेहगंज पूर्वी-बेलाडांडी-दातागंज-डहरपुर-म्याऊँ-उसावाँ होकर भेजे जाएँगे।
6️⃣ बदायूँ से बरेली जाने वाली रोडवेज बसें/हल्के वाहन
→ नवादा चौकी से कुंवरगांव-आँवला-अलीगंज-गैनी-रामगंगा-लाल फाटक होकर भेजे जाएँगे।
7️⃣ बदायूँ से कासगंज/आगरा/दिल्ली जाने वाले हल्के वाहन
→ खेड़ा नवादा चौकी-बिसौली-सहसवान-गुन्नौर-नरौरा-अलीगढ़ होकर भेजे जाएँगे।
8️⃣ बदायूँ से फर्रुखाबाद जाने वाले हल्के वाहन
→ दातागंज तिराहा से रेलवे क्रॉसिंग-दातागंज-बेलाडांडी-जैतीपुर-मदनापुर-जलालाबाद होकर भेजे जाएँगे।
9️⃣ बदायूँ से एटा/अलीगढ़ जाने वाले हल्के वाहन
→ जालन्धरी सराय रोड से शेखुपुर-कादरचौक-कादराबाद होकर भेजे जाएँगे।
🚧 डाइवर्जन प्वाइंट्स पर नियोजित पुलिस बल द्वारा नियंत्रण किया जाएगा:
उझानी बड़ा बाईपास
मुजरिया चौराहा
राजकीय मेडिकल कॉलेज तिराहा
कछला रोड, सहसवान
आँवला कुँवरगाँव चौराहा
सरदार पटेल चौक
बी.आर.बी तिराहा
मझिया मोड़
कैशव चौकी
सरदार भगत सिंह चौक
जालन्धरी सराय चौराहा
नौशेरा तिराहा
बिल्सी मोड़ तिराहा
दातागंज तिराहा
📅 यातायात ड्यूटी एवं प्रभाव अवधि
11 जुलाई 2025 से 09 अगस्त 2025 तक श्रावण मास के दौरान लागू रहेगी।
हर शुक्रवार रात 8:00 बजे से सोमवार शाम 5:00 बजे तक ट्रैफिक डाइवर्जन प्रभावी रहेगा।
श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर मार्ग व्यवस्था में आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकता है।
☎️ महत्वपूर्ण संपर्क नंबर
पुलिस अधीक्षक नगर: 9454401022
क्षेत्राधिकारी यातायात: 9454401317
जिला नियंत्रण कक्ष: 9454402956
प्रभारी निरीक्षक यातायात: 8445949419 / 7839872745
नोट: यात्रियों से अनुरोध है कि निर्धारित मार्गों का पालन करें एवं पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का सहयोग करें, जिससे श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
