रामपुर: विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक में सत्यप्रकाश प्रजापति बने जिलाध्यक्ष, पंकज अग्रवाल बने नगर अध्यक्ष

रामपुर, 10 जुलाई 2025: विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी लाल प्रजापति के निर्देशानुसार जनपद रामपुर के भमरौआ महादेव मंदिर प्रांगण में संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के प्रदेश मंत्री पप्पू ठाकुर एवं मंडल प्रभारी प्रदीप कुमार शर्मा ने की।

बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती एवं विस्तार को लेकर चर्चा हुई और सर्वसम्मति से जिला एवं नगर इकाई की नियुक्ति की गई।
इस अवसर पर सर्वसम्मति से सत्यप्रकाश प्रजापति को जिलाध्यक्ष तथा पंकज अग्रवाल को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बैठक में सहमंडल प्रभारी डीएन यदुवंशी, पूर्व महामंत्री आदित्य प्रकाश, पूर्व कोषाध्यक्ष जसविंदर सिंह, उदल सिंह, पूर्व संगठन मंत्री जिवेंद्र सिंह गंगवार, क्षत्रपाल सिंह गंगवार, नीरज गर्ग, यश सिंहल समेत कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभी नवचयनित पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने एवं हिन्दू समाज की सेवा में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

 

 

 

 

Ask ChatGPT

Leave A Reply

Your email address will not be published.