सरपंच प्रतिनिधि ने गांव के युवक पर गाली गलोच व मारपीट करने के आरोप लगाएं
पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की
ऐलनाबाद , 9 जुलाई ( एम पी भार्गव) क्षेत्र के गांव तलवाड़ा खुर्द निवासी सरपंच प्रतिनिधि भीम सैन पुत्र जोधा राम ने पुलिस को शिकायत देकर उसके साथ गांव के ही एक युवक द्वारा मारपीट व गाली गलोच करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में भीम सैन ने बताया कि वह गली में जा रहा था जब स्कूल के सामने पहुंचा तो सामने से नरपिंदर सिंह उर्फ भुपेन्द्र उर्फ पिंदा पुत्र कूलदीप सिंह उर्फ बूटा सिह वासी तलवाडा खुर्द ने उसका रास्ता रोककर गाली गलोच की और हाथ पकडकर नाई की दुकान में ले गया व दुकान से डन्डा उठाकर मेरे साथ मारपीट की। जब मैंने शोर मचाया तो वह मौके से भाग गया और जाते जाते मुझे कहने लगा की आज तो बच गया आईंदा मिला तो जान से मार दूंगा। लोगों ने मुझे ऐलनाबाद हस्पताल पहुंचाया व यहां से डाक्टर ने सिरसा रैफर कर दिया। सरपंच प्रतिनिधि भीम सैन ने बताया कि कुछ दिन पहले नरपिंदर सिंह का पिता उनके पास आया था और उसने कहा कि मेरा बेटा नरपिंदर सिंह नशा करके मेरे साथ गाली गलोच करता है इसलिए आप मेरे साथ पुलिस थाना में चलों, इसी रंजिश के चलते नरपिंदर सिंह ने मेरे साथ मारपीट की है। सरपंच प्रतिनिधि ने नरपिंदर सिंह के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 115/126(2)/351(2) आरएनएस 2023 तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।
