• 20 गौवंश की तस्करी का मामला, ट्रक जब्त — मुख्य तस्कर जगसीर सिंह गिरफ्तार, भेजा गया जेल
ऐलनाबाद(एम पी भार्गव): थाना सदर सिरसा पुलिस ने गौवंश तस्करी के गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामला 24 अगस्त 2022 का है, जब गौवंश से भरे ट्रक PB13Y-9701 को गांव नेजाडेला बाईपास पर पकड़ा गया।ट्रक से 20 गौवंश बेरहमी से ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे, जिन्हें गोकशी के लिए ले जाया जा रहा था। जिसपर मुकदमा न0 414 दिनाक 25-08-2022 धारा 13(2) HGS & GS ACT ,11/59/60 A.C ACT थाना सदर सिरसा दर्ज रजिस्टर किया गया था । प्रबन्धक थाना सदर सिरसा नि0 सुखदेव सिहं ने बतलाया कि इस मामले में ट्रक चालक राहुल पुत्र देशराज, और उसका साथी कुलविन्द्र सिंह पुत्र हरजिन्द्र सिंह पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। ट्रक मालिक अवतार सिंह से पूछताछ के बाद यह खुलासा हुआ कि ट्रक जगसीर सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी किशनगढ़ संगाली, मलेरकोटला पंजाब को किराए पर दिया गया था।
अब, आरोपी जगसीर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला जेल सिरसा भेजा गया है ।
