नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा का ‘कलम की ताकत पत्रकार महासंगठन’ ने किया भव्य स्वागत

अलीगढ़ कलम की ताकत पत्रकार महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर आरिफ अली खान एवं प्रदेश अध्यक्ष रजनी रावत के नेतृत्व में अलीगढ़ के नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा का फूल-मालाओं व शील्ड भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर आरिफ अली खान ने नगर आयुक्त की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि मीणा जहां भी रहे, वहां उन्होंने अपनी सक्रियता और जनसेवा भाव से लोगों के दिल में जगह बनाई है। अलीगढ़ में तैनाती के बाद से उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजनाओं को गति देने के साथ ही शहर की आधारभूत समस्याओं के समाधान में भी उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।उन्होंने बताया कि नगर आयुक्त स्वयं फील्ड में जाकर निरीक्षण करते हैं। और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। आवास विकास प्राधिकरण क्षेत्र के पास व ‘अवर लेडी ऑफ फातिमा’ स्कूल के बाहर अतिक्रमण व जाम की समस्या को सुलझाने के लिए उन्होंने विशेष प्रयास किए। वहाँ वेंडिंग जोन व्यवस्था लागू कर सड़कों को अतिक्रमण मुक्त किया, जिससे नागरिकों को राहत मिली।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी प्राथमिकता शहरवासियों को सुविधाएं उपलब्ध कराना है। बरसात के मौसम में जलभराव की समस्याओं को लेकर उन्होंने पंपिंग व्यवस्था को सक्रिय किया है। और जहाँ से भी नागरिकों की शिकायतें प्राप्त होती हैं, वहाँ शीघ्र समाधान के निर्देश दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जनता से फीडबैक के आधार पर भी वे कार्य करते हैं। और आगे भी इसी भावना से सेवा करते रहेंगे।इस अवसर पर कलम की ताकत पत्रकार महासंगठन के पदाधिकारियों व पत्रकारों ने नगर आयुक्त की सराहना करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया।मौके पर उपस्थित प्रमुख व्यक्ति: प्रदेश सचिव शकील कुरेशी अधिवक्ता संघ,मंडल अध्यक्ष लोकेश सिंगल, मंडल जिला उपाध्यक्ष गुलाब नबी,मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह आनंद, मंडल मीडिया प्रभारी भानु प्रकाश सैनी, मंडल मीडिया सचिव शकील अहमद, नगर उपाध्यक्ष आमिर,महिला विंग जिला अध्यक्ष मनीषा, महिला विंग संगठन जिला महामंत्री शबनम, महिला विंग कामिनी कपूर सचिव, मीडिया प्रभारी अकील अहमद, आमिर सिद्दीकी , वकील अहमद, संगठन सचिव फैसल खान, सचिन नवी शेर, सचिन रिजवान,रूप किशोर, कासिम चौधरी, शाहिद चौहान, सद्दाम, नवी शेर, वकील अहमद, नावेद आदि कई लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.