RCB ने पहली ट्रॉफी जीतकर IPL में मारी ब्रांड वैल्यू की बाज़ी, लीग की कुल वैल्यू पहुंची $3.9 बिलियन: रिपोर्ट
बैंगलोर : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 17 साल के लंबे इंतजार के बाद IPL 2025 का खिताब जीतकर न केवल फैंस का दिल जीता, बल्कि ब्रांड वैल्यू के मामले में भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।
Houlihan Lokey द्वारा जारी IPL ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट के अनुसार, RCB की ब्रांड वैल्यू इस साल $269 मिलियन (लगभग ₹2,250 करोड़) हो गई है, जिससे यह IPL की नंबर 1 ब्रांड बन गई है।
रणनीति और संतुलन: राजत पाटीदार का कप्तान बनना रहा गेम चेंजर
रिपोर्ट में कहा गया कि RCB ने इस सीजन में कंटीन्युटी और रिइन्वेंशन का बेहतरीन तालमेल दिखाया।
- राजत पाटीदार को कप्तान बनाने और
- विराट कोहली को बतौर सीनियर बल्लेबाज़ और मेंटर बनाए रखने से
टीम ने नए नेतृत्व को सशक्त बनाते हुए विरासत की समझ भी बरकरार रखी।
MI और CSK की स्थिरता कायम, पंजाब और लखनऊ ने दिखाई तेज़ी
- मुंबई इंडियंस (MI) $242 मिलियन के साथ दूसरे स्थान पर रही।
- हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाना और महेला जयवर्धने को कोच बनाना अहम बदलाव रहे।
- चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), जो अब तक पांच बार चैंपियन रह चुकी है, $235 मिलियन के साथ तीसरे स्थान पर रही।
- टीम की ब्रांड स्थिरता और महेंद्र सिंह धोनी की उपस्थिति ने इसकी पहचान कायम रखी।
- पंजाब किंग्स (PBKS) ने सबसे तेज़ ग्रोथ दिखाई — 39.6% सालाना वृद्धि, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 34% ग्रोथ दर्ज की।
IPL की कुल ब्रांड वैल्यू बढ़कर $3.9 बिलियन (₹32,500 करोड़) हुई
IPL की कुल ब्रांड वैल्यू में 13.8% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
- BCCI ने इस साल ₹1,485 करोड़ में चार असोसिएट स्पॉन्सरशिप स्लॉट (My11Circle, Angel One, RuPay और CEAT) बेचे — पिछले चक्र की तुलना में 25% ज़्यादा।
- Tata Group ने IPL की टाइटल स्पॉन्सरशिप को 2028 तक के लिए ₹2,500 करोड़ ($300 मिलियन) में बढ़ाया।
IPL 2025: रिकॉर्ड तोड़ व्यूअरशिप और डिजिटल धमाका
- JioHotstar ने ओपनिंग वीकेंड (22-24 मार्च) में 1,370 मिलियन व्यूज़ दर्ज किए, 35% की वार्षिक वृद्धि।
- पिक पर 340 मिलियन कनेक्टेड व्यूअर्स और कुल 21,860 मिलियन मिनट्स का व्यू टाइम।
- Star Sports ने 253 मिलियन टीवी व्यूअर्स को आकर्षित किया — 14% की वृद्धि।
- कुल टीवी और डिजिटल मिलाकर 49,560 मिलियन मिनट्स का संयुक्त वॉच टाइम।
RCB vs PBKS फाइनल ने इंडिया-पाक मैच को भी पीछे छोड़ा
IPL 2025 का फाइनल मैच (RCB बनाम PBKS) ने JioHotstar पर 67.8 करोड़ से अधिक व्यूज़ हासिल किए, जो कि इस साल फरवरी में हुए ICC India vs Pakistan मैच से भी अधिक रहे।
Houlihan Lokey की टिप्पणी
हर्ष टलिकोटी, डायरेक्टर, Houlihan Lokey ने कहा:
“IPL खेलों की दुनिया में लगातार नए बेंचमार्क सेट कर रहा है। फ्रैंचाइज़ी वैल्यूएशन, मीडिया राइट्स, और ब्रांड पार्टनरशिप में जबरदस्त उछाल आया है।”
