भीकम सिंह बने साहब सिंह डिग्री कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष

मीरापुर। सोमवार को नंगला खेपड़ स्थित साहब सिंह डिग्री कॉलेज में प्रबंध समिति का चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव में भीकम सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।प्रबंध समिति के समस्त पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।
चुनाव अधिकारी डॉ महेश कुमार सिंह की देखरेख में हुए साहब सिंह डिग्री कॉलेज की प्रबंध समिति के चुनाव में भीकम सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष, कन्हैया लाल को उपाध्यक्ष,निशांत माहेश्वरी को सचिव,अमरजीत सिंह को कोषाध्यक्ष तथा गीता देवी को उपसचिव चुना गया। इनके अलावा समिति के 6 सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित हुए।प्रधानाचार्य डॉ आजाद कुमार सिंह ने बताया कि सभी पदाधिकारी निर्विरोध चयनित हुए।प्रधानाचार्य डॉ आजाद ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.