मीरापुर: शोकसभा का आयोजन

मीरापुर। मीरापुर क्षेत्र के गांव भुम्मा निवासी हलचल इंडिया के पत्रकार संदीप कुमार के पिता ओमकार सिंह का बीमारी के चलते रविवार की देररात्रि मेरठ के एक अस्पताल में निधन हो गया।वो पिछले दस दिनों से ब्रेन हेमरेज के चलते मेरठ भर्ती थे।उनके निधन की सूचना से पत्रकार संदीप के आवास पर शोक व्यक्त करने वालों की भीड़ जमा हो गयी।सोमवार को गंगा बैराज पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रेस क्लब मीरापुर ने शोकसभा का आयोजन किया तथा पत्रकार संदीप कुमार के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।शोकसभा में वरिष्ठ पत्रकार व प्रेस क्लब अध्यक्ष राहुल शर्मा, महामंत्री ऋतु मोहन,धर्मोद चौधरी,आबिद खान,सोनू धीमान,शाहनवाज सोनू, समून राइन,राजेन्द्र सिंह,फरीद अंसारी,विपिन राठौर,आशीष चौधरी आदि पत्रकार मौजूद रहें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.