डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर रक्तदान शिविर एवं प्रतिभागियों का किया सम्मान

तिजारा क्षेत्र के गांव ईशरोदा में स्वतंत्रता सेनानी जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस पर एक विशाल रक्तदान शिविर, वंदे गंगा जल संरक्षण जल अभियान सप्ताह में आयोजित निबंध लेखन चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों का सम्मान समारोह एवं हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन जिला कलेक्टर किशोर कुमार के मुख्यातिथि, उपखण्ड अधिकारी संजीव कुमार की अध्यक्षता एवं रतिराम यादव सरपंच, रामकरण यादव के आतिथ्य में आयोजित किया गया। जिसमे सत्तासी युनिट रक्त का संग्रहण हुआ।शिविर आयोजक देशपाल यादव ने विजेता प्रतिभागियों एवं रक्तवीरो को पानी की बोटल जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने की पहल को अतिथियों ने अनोखी पहल बताते हुए रक्तदान को महान दान बताया जो कई मरीजों की जान बचाने में मददगार साबित होता है। एवं रक्तदान करने से ह्रदय रोगो से बचा जा सकता है। इस दौरान अतिथियों ने पौधरोपण भी किया और उनकी देखभाल उचित रखरखाव के लिए जिम्मेदारी सुनिश्चित करने को कहा।इस अवसर पर जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने आजादी के बाद देश की एकता, अखंडता की आवाज उठाई। स्वतंत्रता सेनानी के जन्मदिन पर प्रतिभागियों को सम्मानित करना बहुत अच्छी पहल है। वर्तमान समय में जल संरक्षण के लिए बच्चों को जागरूक करने की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। यह आने वाली पीढ़ी को जल संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करने, ज्ञान प्रदान करने और प्रेरित करने में मदद करती है। अध्यक्षता कर रहे उपखण्ड अधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि रक्तवीर रक्तदान के साथ साथ सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक हो रहे है। बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिता बच्चों को जल संरक्षण के लिए सामाजिक परिवर्तन लाने में भी मदद करेगी। सरपंच रतिराम यादव एवं आयोजक देशपाल यादव ने सभी रक्तदाताओ का आभार व्यक्त किया। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत एक पौधा मां मा के नाम चिकित्सालय परिसर में लगाया। मानसून के समय में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधारोपण करने एवं उनकी उचित सुरक्षा करने का आव्हान किया।उसके उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया।इस अवसर पर डॉ अनुराग सिंह, पशु चिकित्सक राहुल कुमार, विक्रम सिंह गुर्जर,राकेश कुमार वर्मा, ओपी यादव, यशपाल आचार्य, अरविंद यादव, कृष्ण भाटिया, सत्येंद्र यादव, देवेन्द्र कुमार, रणबीर सिंह, राजीव लम्बरदार,अनुप भगत जी, निहाल ठेकेदार , अर्जुन सिंह पटवारी, जगतपाल यादव, कवल यादव, जयपाल सिंह,हरपाल यादव, प्रदीप शर्मा, नरेश भाटिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.